Thursday, May 28, 2026
HomeLatestपंजाब: बच्चों की अंग्रेजी भाषा बेहतर करने के लिए...

पंजाब: बच्चों की अंग्रेजी भाषा बेहतर करने के लिए कैबिनेट मंत्री ने किया ये ऐलान

चंडीगढ़ (TES): पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्री जी ने महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एक और नवीन कोर्स शुरू करने का ऐलान है। इसके पीछे का उद्देश्य बच्चों की अंग्रेजी भाषा और संचार हुनर को अधिक बेहतर करना है। इस काम को पूरा सहयोग देने वाले अमरीकी दूतावास का बैंस ने धन्यवाद किया है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को इस कोर्स को चुनने के लिए कहा है।

पंजाब सरकार शिक्षा को कर रही प्रोत्साहित

बैंस ने एक बार फिर मान सरकार की बात करते कहा कि हम मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए बेहद कोशिश कर रहे हैं। बता दें, 2 अमरीकी इंग्लिश ट्रेनर 40 अंग्रेजी के अध्यापकों के साथ 17 से 29 अप्रैल तक होने वाले ‘टीचिंग इंग्लिश टू अडोलैसैंटस’ विशेष प्रोग्राम में साथ देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, ये कोर्स एक अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट प्रोग्राम का दूसरा पड़ाव है। इसे अमरीका (यूएसए) के पब्लिक अफेयर सैक्शन, नई दिल्ली में स्थित दूतावास के जरिए फंड करने का काम होता है। इसे टी.ई.एस.ओ.एल. इंटरनैशनल एसोसिएशन द्वारा लागू किया गया है। बता दें, ये विश्वभर में अंग्रेजी भाषा के अध्यापकों की सबसे बड़ी संस्था मानी गई है। इस खास मौके पर अमरीकी दूतावास के क्षेत्रीय अंग्रेजी भाषा के अधिकारी रूख गोडे ने अपने विचारों को आगे रखा। इसके साथ उन्होंने ने भी पंजाब के शिक्षा मंत्री द्वारा दिए सहयोग पर उनका धन्यवाद किया है।

spot_img