Friday, February 20, 2026
HomeLatestHealth Tips: सावन में भूलकर भी न करें इन...

Health Tips: सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन!

भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस दौरान ज्यादातर लोग फलाहारी व सात्विक भोजन लेते हैं। मगर, क्या आप जानते हैं कि सावन में कुछ चीजों का सेवन करना वर्जित माना जाता है। सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि साइंस के नजरिए से भी सावन में कुछ चीजों का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं कि सावन में कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए…

मांसाहारी
सावन के महीने में मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहि क्योंकि इस महीने को सबसे पवित्र माना जाता है। वहीं, दूसरा कारण ये है कि इस महीने में नॉनवेज खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

बैंगन
सावन में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, बारिश के मौसम में बैंगन में कीड़े पड़ जाते हैं इसलिए इसका सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

पत्तेदार सब्जी
बारिश में पत्तेदार सब्जियों में कीड़े होते हैं, जो आपको दिखाई नहीं देते। ऐसे में इसका सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है इसलिए इसे खाने से बचें।

दही
दही में अच्छे बैक्टीरिया के साथ बुरे बैक्टीरिया भी बनने लगते हैं। इससे इसमें खट्टापन भी आ जाता है इसलिए सावन में दही खाने से बचें। अगर आप व्रत में दही खाना चाहते हैं तो खट्टा दही ही खाएं।

डेयरी उत्पादों
मानसून के मौसम में डेयरी उत्पादों का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप दूध, पनीर जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखें।

spot_img