Saturday, February 21, 2026
HomeCity Newsजालंधर में हुए मर्डर की मिस्ट्री का खुलासा, ये...

जालंधर में हुए मर्डर की मिस्ट्री का खुलासा, ये निकला हत्यारोपी

जालंधर (TES):  न्यू हरदेव नगर में हुए मर्डर केस के मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आज सुबह करीब 3-4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सुखदेव सिंह नामक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया है, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई।

वहीं मृतक के भाई ने बयान दिया कि उनके भतीजे ने उनके भाई का कत्ल किया है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 4 घंटों के दौरान ही कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि थाना डिवीजन नंबर 2 के एरिया न्यू हरदेव नगर में 65 साल के बुजुर्ग का मर्डर किए जाने का मामला सामने आया था । मृतक का शव उसके घर में बैड पर खून से लथपथ पड़ा मिला था।

 

spot_img