Thursday, August 6, 2026
HomeLatestपंजाब के विकास में जुटी मान सरकार, Jalandhar में...

पंजाब के विकास में जुटी मान सरकार, Jalandhar में जारी किए ये Order

जालंधर (EXClUSIVE): पंजाब सरकार ने जालंधर के लिए एक अहम फैसला लिया है। दरअसल, सरकार ने जालंधर शहर की सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों का फंड जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने सड़कों के बुनियादी ढांचे को ठीक करने के लिए 10 करोड़ रुपए का फंड रिलीज किया है। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के साथ विकास प्रोजैक्टों की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि नगर निगम और जिला प्रशासन को सड़कों पर निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार राज्य के विकास को पूरा करने में लगी है और इस काम को पूरा करने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।

इसके अलावा नगर निगम अधिकारियों को डा. बी.आर. अम्बेडकर पार्क की कायाकल्प संबंधित कार्य शुरू करने का भी निर्देश दिया ताकि इस क्षेत्र के लोग आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि इस संबंधी टैंडर पहले ही जारी कर दिए गए हैं और एक करोड़ की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

spot_img