Saturday, June 13, 2026
HomeLatestमान सरकार ने फिर दिया पंजाबियों को तोहफा, सभी...

मान सरकार ने फिर दिया पंजाबियों को तोहफा, सभी के चेहरे पर आई खुशियां

पंजाब (Exclusive): चुनाव से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता से कई वादे किए थे , जिन्हें वह धीरे-धीरे कर पूरे भी कर रहे हैं। वहीं, देर रात भी उन्होंने पंजाब के लिए एक ऐलान किया, जिसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

दरअसल, मान सरकार ने फाजिल्का-फिरोजपुर नेशनल हाईवे पर 2 टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान कर दिया है, जिससे पंजाबियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि इस टोल प्लाजा से देशभर के लोग सफर और कारोबार के सिलसिले में आवाजाही करते हैं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजोत खेड़ा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा लगातार पंजाब में बने टोल प्लाजा को बंद किया जा रहा है। अब पंजाब सरकार द्वारा ये 2 टोल प्लाजा भी बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मान सरकार लगातार लोगों को नई सौगात दे रही है। अब लोगों की जेब पर अधिक भार नहीं पड़ेगा क्योंकि आम जनता के साथ व्यापारी भी बिना पैसे दिए यहां से गुजर सकते हैं।

spot_img