Sunday, May 10, 2026
HomeLatestपंजाब में बड़ी वारदात, रात के अंधेरे में सहमे...

पंजाब में बड़ी वारदात, रात के अंधेरे में सहमे लोग, जानें पूरा मामला

जालंधर (EXClUSIVE): पंजाब के महानगर जालंधर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, फिल्लौर में कुछ हमलावरों ने देर रात एक बड़ी घटना को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, फिल्लौर के बच्छोवाल गांव के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अज्ञात हमलावरों हथियारों से मोटरसाइकिल सवार युवक पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवक की पहचान मिंटू निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कल रात घर से निकला था। तभी कुछ दूरी पर 2 हमलावरों ने उसपर ईंटें मारी, जिससे वो नीचे गिर गया।

जब उसने उठने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसपर तेजधार हथियारों से सिर व आंख पर वार किया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। युवक की चीख सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देख हमलावर भाग खड़े हुए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंचा और युवक का बयान दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि युवक के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, हमले का कारण पता नहीं चल पाया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

spot_img