Thursday, May 28, 2026
HomeLatestNew Year Vastu Tips: मुख्य द्वार पर रखें ये...

New Year Vastu Tips: मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें, सालभर घर में रहेगी खुशियां!

जालंधर (TES): हर कोई चाहता है कि उनका आने वाला नया साल सुख-समृद्धि व अन्न-धन से भरा हो। जहां सकारात्मक ऊर्जा घर में सुख-समृद्धि लाती है। वहीं नकारात्मक ऊर्जा जीवन में कई परेशानियां लाती है। ऐसे में आप अपने मेन गेट पर वास्तु से जुड़े कुछ उपाय कर सकते हैं।

इन चीजों को घर के मुख्य द्वार पर रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ जीवन की परेशानियां दूर होने में मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में…

घर के मुख्य द्वार पर सूर्य यंत्र लगाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि व अन्न-धन की बरकत बनी रहेगी।

घर में वास्तुदोष होने से आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। ऐसे में इससे बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाएं। इससे घर का खराब वास्तु ठीक होने में मदद मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

घर के मेन गेट के दायीं ओर शुभ-लाभ का निशान लगाने से घर के सदस्यों को लाभ मिलता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा कम होकर आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। इसे देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे को मेन गेट पर लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलती है।

वास्तु अनुसार, किसी शुभ कार्य में घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार बांधना चाहिए। इससे पवित्रता व सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसे लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में आप भी घर पर आम या अशोक के पत्तों का बंदनवार जरूर बनाकर लगाएं।

आर्थिक स्थिति का संबंध शुक्रदेव से माना जाता है। ऐसे में आप नए साल के पहले दिन या अभी ही घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर सुगंधित फूलों के गमले लगाएं। गमलों में रोज पानी देते रहे हैं। इससे शुक्रदेव व धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होगी।

 

spot_img