Thursday, May 28, 2026
HomeLatestPunjab में बदलेगा मौसम...इस दिन बरसेंगे बादल, जानें ताजा...

Punjab में बदलेगा मौसम…इस दिन बरसेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट

पटियाला Exclusive: पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से ठंड बढ़ गई है। सुबह के समय धुंध नजर आने लगी है। वहीं इस बीच मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है।

कोहरे का बढ़ेगा कहर 

जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पंजाब में 27 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके बाद ठंड और बढ़ जाएगी। साथ ही कोहरे का कहर भी बढ़ेगा।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में दो डिग्री तक कमी दर्ज की जाएगी। बारिश के बाद एक्यूआई के स्तर में भी गिरावट आएगी।

बारिश से हवा में मौजूद धूल के कण साफ हो जाएंगे। फिलहाल पंजाब में कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा पड़ रहा है। दूसरी तरफ, पराली जलाने के मामले भी पंजाब में बढ़ते जा रहे हैं। 

spot_img