Sunday, April 5, 2026
HomeLatestघर में रखा है ऐसा सामान तो आज ही...

घर में रखा है ऐसा सामान तो आज ही कर दें बाहर, लाएंगे नेगेटिव एनर्जी

घर बनवाते या उसकी मरम्मत करवाते समय अक्सर लोग सजावट का तो पूरा ख्याल रखते हैं लेकिन वास्तु को नजरअंदाज कर देते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वास्तुशास्त्र की रचना सृष्टि के रचयिता ब्रह्माजी ने की है, जिसे मानव कल्याण के लिए ही बनाया गया है। ऐसे में वास्तु की अनदेखी करने पर घर के सदस्यों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे वास्तु टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप घर में सुख-समृद्धि और शांति ला सकते हैं।

अपनाएं ये छोटे-छोटे वास्तु टिप्स

– घर के प्रवेश द्वार के बाहर भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर लगाएं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होगा।

– वास्तु के अनुसार घर में आध्यात्मिक और समृद्ध विकास, व पारिवारिक शांति लाने के लिए पूजा घर उत्तर-पूर्वी दिशा में बनवाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी।

– सुख-समृद्धि के लिए घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि तुलसी की रोजाना पूजा करें और साफ-सुतरा रखें।

– घर बनवाते समय क्रॉस वेंटिलेशन का ख्याल रखें। इससे ना सिर्फ घर की गंदी हवा बाहर जाएगी बल्कि अंदर सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह होगा।

-घर में टूटा-फूटा सामान रखने से बचें। जितनी जल्दी हो सके टूटी-फूटी वस्तुओं को हटा दें, चाहे वो शीशा हो, खिड़की या फर्नीचर। टूटी हुई चीजें घर में नकारात्मकता लाती हैं।

– वास्तु के अनुसार, कपूर जलाना आपके घर के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। वास्तु शास्त्र विज्ञान के अनुसार, सप्ताह में एक बार कपूर जलाने से आपके घर के वातावरण से नकारात्मकता दूर हो सकती है।

spot_img