Monday, March 23, 2026
HomeLatestWeather Update: पंजाब समेत कई राज्यों में धुंध का...

Weather Update: पंजाब समेत कई राज्यों में धुंध का कहर..3 दिन जमकर बरसेंगे बादल, जानें IMD का Alert

चंडीगढ़ Exclusive: मौसम की करवट से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पंजाब समेत कई राज्यों में धुंध का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का नया अलर्ट सामने आया है।

दरअसल, मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, केरल और तमिलनाडु में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसको लेकर अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

इसके साथ ही उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में घना कोहरा छाए रहेगा। बता दें कि, पंजाब में भी सुबह और शाम की ठंड ने लोग के हाथ पैर ठंडे कर दिए हैं।

इन राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी पड़नी शुरू हो गई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है और ठंड बढ़ती जा रही है। कई जगहों पर लोगों को आग का सहारा लेते देखा जा सकता है। 

spot_img