Wednesday, February 18, 2026
HomeLatestवास्तु टिप्स: घर में आएगी सुख-समृद्धि और शांति, रखें...

वास्तु टिप्स: घर में आएगी सुख-समृद्धि और शांति, रखें इन 5 बातों का ध्यान

घर में शांति, सुकून और समृद्धि तो हर कोई चाहता है। इसके लिए सकारात्मक रहना और प्रार्थना करना एक बात है लेकिन इसके लिए घर का वास्तु सही होना भी बहुत जरूरी है। वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ वास्तु टिप्स बताएंगे, जिन्हें ध्यान में रखने से घर में सुख -समृद्धि व शांति बनी रहेगी।

वास्तु उपाय

1. कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है इसलिए उनकी कृपा पाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे को साफ रखें। घर के बाहर गंदगी फैलने से नकारात्मकता बढ़ती है।

2. घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाना लाभकारी होता है। साथ ही उत्तर दिशा में कई पौधे और लताएं लगा सकते हैं। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि इसका रंग हरा हो।

3. वास्तु के अनुसार, रसोईघर की दीवारों पर लाल, नारंगी और गुलाबी रंग पेंट करवाएं।

4. उत्तर दिशा में कूड़ेदान, वॉशिंग मशीन, झाड़ू और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भूलकर भी न रखें। ऐसा करने से धन की हानि होती है।

5. घर के बाहर उत्तर दिशा में गूलर, पाकड़ आदि के पेड़ न लगाएं। इसके अलावा घर में बेर, केला, पीपल और अनार के पेड़ भी नहीं लगाने चाहिए। इससे घर की बरकत चली जाती है।

spot_img