Thursday, May 28, 2026
HomeLatestपंजाब में किसानों के लिए मुसीबत बनी ओलावृष्टि, पढ़ें...

पंजाब में किसानों के लिए मुसीबत बनी ओलावृष्टि, पढ़ें पूरी खबर

समाना (EXClUSIVE): पंजाब के कई जिलों में बीती रात ओलावृष्टि होने से मौसम अचानक बदल गया। जहां एक तरफ ओलावृष्टि से ठंड का एहसास हुआ वहीं इसके कारण किसानों को बहुत बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दरअसल, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बीच बीत देर रात हुई ओलावृष्टि से खराब हो गईं। ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं, सरसों, हरा चारा, आलू, मटर आदि फसलें बुरी तरह खराब हो गई है।

खेतों में फसलों की जड़ों में पानी जमा हो गया है, जिससे फसलें बर्बाद हो गई हैं। वहीं, यूनियन द्वारा केंद्र सरकार से पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है।

गांव धनोरी के किसान यादविन्द्र सिंह धनौरी व गांव निजामनीवाला के किसान मिंटू संधू ने बताया कि फसलें पक चुकी हैं। किसान आलू की पुटाई, मटरों की तुड़ाई कर रहे हैं। वहीं गेहूं, सरसों, पशुओं का हरा चारा आदि फसलें ओलावृष्टि की वजह से खराब हो गई।

spot_img