Thursday, February 5, 2026
HomeLatestचंडीगढ़ में सरकारी छुट्टी की घोषणा, इस दिन बंद...

चंडीगढ़ में सरकारी छुट्टी की घोषणा, इस दिन बंद रहेंगे सभी ऑफिस

चंडीगढ़ (EXClUSIVE): चंडीगढ़ मेयर चुनाव हंगामे के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने एक अहम घोषणा की है।

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने 22 जनवरी को पूरे दिन सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस दौरान शहर के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, निगम और औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगे।

दरअसल, लोग भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना चाहते हैं इसलिए इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

यूटी प्रशासन के गृह विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन के तहत औद्योगिक इकाइयों सहित सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और संस्थान इस दिन बंद रहेंगे।

spot_img