Wednesday, March 25, 2026
HomeLatestबेटी को परेशान करता था ससुराल परिवार...नवरात्र पर पिता...

बेटी को परेशान करता था ससुराल परिवार…नवरात्र पर पिता ने किया ये काम, हर जगह हो रही चर्चा

रांची Exclusive: कहते हैं बेटी का पहला प्यार उसका पिता होता है। हर घर में बेटियां लाडली होती हैं और माता-पिता उनके लिए कुछ भी कर जाते हैं। इसकी ताजा मिसाल रांची में देखने को मिली है। यहां माता-पिता बेटी को बैंड-बाजे के साथ मायके ले आए।

इसकी वजह जान आप भी इनकी तारीफ किया बिना नहीं रह पाएंगे। दरअसल, साक्षी गुप्ता की शादी अप्रैल 2022 में सचिन कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि पति पहले से ही शादीशुदा है। इतना ही नहीं ससुराल वाले साक्षी को तंग भी करते थे। जब इस बात का पता पिता को चला तो वह खुद को रोक न पाए।

पिता प्रेम गुप्ता ने कानूनी प्रक्रिया शुरू करने से पहले बेटी को घर वापस लाने का निर्णय लिया। खास बात यह है कि पिता बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बेटी को वापस घर लेकर लौटे। इस अनोखी विदाई की चर्चा इस समय हर जगह हो रही है।

पिता का कहना है कि बेटी की शादी धूमधाम से की जाती है। यदि जीवनसाथी और परिवार गलत निकलता है तो बेटी को आदर और सम्मान के साथ अपने घर वापस लाना चाहिए। न कि उनका तिरस्कार करना चाहिए।

spot_img