Friday, February 20, 2026
HomeLatestपंजाब सरकार को झटका, पूर्व DGP सुमेध सैनी को...

पंजाब सरकार को झटका, पूर्व DGP सुमेध सैनी को कोर्ट ने दी बड़ी राहत

चंडीगढ़ (Exclusive): पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को इसके साथ ही राहत दी है। कोर्ट ने सुमेध सैनी को छोड़ने के आदेश जारी किए हैं। सैनी को बुधवार देर रात विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद उनके वकीलों ने इसके खिलाफ वीरवार सुबह हाई कोर्ट में याचिका दायर की और इस पर तुरंत सुनवाई की अपील की।

इसके बाद हाई कोर्ट ने सुबह सुनवाई की और पंजाब सरकार काे नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके बाद आज ही तीन बजे दोबारा सुनवाई का समय तय किया। बहस के बाद हाई कोर्ट ने सैनी को छोड़ने के आदेश जारी कर दिए गए।

Read More

spot_img