Thursday, February 19, 2026
HomeLatestChhath Puja 2023: छठ पूजा के लिए दिल्ली पुलिस...

Chhath Puja 2023: छठ पूजा के लिए दिल्ली पुलिस ने कसी कमर, किए ये विशेष इंतजाम

नई दिल्ली Exclusive: छठ पूजा का त्योहार 17 नवंबर से शुरू होगा। देशभर में यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं इसको लेकर तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। दिल्ली में यमुना किनारे 900 से ज्यादा घाट बनाए गए हैं।

इतना ही नहीं छठ पूजा के लिए विशेष तौर पर रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड्स पर स्पेशल कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाए, इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। पुलिस ने त्योहार के लिए कमर कस ली है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड्स पर डॉक्टर्स, एंबुलेंस और मोबाइल टॉयलेट्स की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि, छठ पर्व की शुरूआत नहाय-खाय के साथ होती है। इसके दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। तीसरे दिन धर्म साध्य का कार्य किया जाता है। चौथे दिन सूर्य देव को जल देकर छठ पर्व का समापन किया जाता है।

spot_img