Friday, February 20, 2026
HomeLatestनगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस प्रधान का बड़ा...

नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस प्रधान का बड़ा एक्शन, जालंधर सहित बदले 3 अध्यक्ष

जालंधर (Exclusive): नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने पार्टी में एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, कांग्रेस ने 3 अध्यक्षों को बदल दिया है, जिसमें से एक जालंधर का अध्यक्ष्य भी शामिल है।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने पत्र जारी करते हुए बताया कि 3 नए ब्लॉक अध्यक्षों को बदल दिया गया है। अब उनकी जगह नए अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।

पीपीसीसी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि धुरू ब्लॉक, कैडी ब्लॉक और पश्चिमी ब्लॉक के अध्यक्षों की जगह नए चेहरे नियुक्त किए जाएंगे। यह फैसला नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

बता दें कि धूरी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार की जगह हरदीप सिंह और कैड ब्लॉक अध्यक्ष कुलवंत सिंह की जगह भूपिंदर सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं, जालंधर के शहरी ब्लॉक से चुनाव लड़ रहे अश्विनी कुमार की जगह रछपाल सिंह को सीट दी गई है।

spot_img