Monday, March 23, 2026
HomeLatestPunjab में अभी और बढ़ेगी ठंड...मौसम विभाग ने जताई...

Punjab में अभी और बढ़ेगी ठंड…मौसम विभाग ने जताई ये आशंका, यैलो Alert जारी

जालंधर Exclusive: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे की वजह से आम जन-जीवन बहुत प्रभावित हो रहा है। वहीं इस बीच, मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। आइए पढ़ें पूरी खबर….

पंजाब के कई जिलों में यैलो अलर्ट जारी

दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने पंजाब के कई जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है। इसमें जालंधर का नाम भी शामिल है। जालंधर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार सर्दी ने देर से दस्तक दी है, लेकिन आठ दिसंबर के बाद लगातार बदलाव हो रहे हैं। हिमाचल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का सीधा प्रभाव पंजाब के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।

वहीं, अगले दो-तीन दिनों तक धुंध का प्रकोप और बढ़ेगा, जिसके चलते दोपहर के समय भी ठंड में बढ़ोतरी होगी। वहीं इससे पहले गुरूवार को दिन के समय सूर्य के दीदार तो हुए, लेकिन ठंडी हवाओं के साथ।

spot_img