Wednesday, September 23, 2026
HomeLatestपंजाब में शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी...

पंजाब में शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पंजाब (Exclusive): उत्तर भारत के लोग दिन ब दिन ठंड से बेहाल हो रहे हैं। दिल्ली-पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्य ठंडी हवाओं और घने कोहरे का सामना कर रहे हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान, आने वाले दिनों में इससे राहत की कोई उम्मीद नहीं है। यही नहीं, विभाग ने अगले दो हफ्तों के लिए उत्तर भारत के राज्यों के मौसम पर अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, 5 जनवरी के बाद पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में शीतलहर चलने की संभावना है।

इसके साथ ही इस दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की भी संभावना है। अगले दो सप्ताह में देश के बाकी हिस्सों में शीत लहर की आशंका नहीं है। यह अनुमान 29 दिसंबर से 11 जनवरी तक की अवधि के लिए जारी किया गया है।

हालांकि, मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ठंडे मौसम का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, उत्तरी राजस्थान, बिहार, हरियाणा में 31 दिसंबर तक बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।

spot_img