Friday, February 20, 2026
HomeLatestCM Mann में राज्यपाल पुरोहित को लिखा पत्र, इस...

CM Mann में राज्यपाल पुरोहित को लिखा पत्र, इस बात का मांगा जवाब

चंडीगढ़ (Exclusive): पंजाब से एक बड़ी खबर आई है। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखा है।

जानकारी के अनुसार, सीएम मान ने पत्र में राज्यपाल पुरोहित से जून में पंजाब विधानसभा द्वारा पारित चार विधेयकों की स्थिति पूछी है। यह घटनाक्रम कल सुप्रीम कोर्ट के विस्तृत आदेश अपलोड होने के बाद आया है।

इसमें शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्यपाल विधेयकों को अनिश्चित काल तक रोक नहीं सकते हैं। SC ने जून में आयोजित पंजाब विधान सत्र को भी वैध ठहराया है।

बता दें कि भगवंत मान ने कल देर रात पत्र जारी किया, जिसके आज 24 नवंबर, 2023 को राजभवन पहुंचने की संभावना है।

spot_img