Tuesday, September 22, 2026
HomeLatestदिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक पहुंचे CM मान, पंजाबियों के...

दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक पहुंचे CM मान, पंजाबियों के लिए किया यह ऐलान

पंजाब (TES): पंजाब के सीएम भगवत मान अचानक से ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए। वहां जाकर उन्होंने पंजाबियों से बात कर उनको आने वाली परेशानियां सुनी। इस दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जल्दी ही पंजाबियों के लिए पंजाब हैल्प डेस्क बनेगा। इससे पंजाबियों को आने वाली परेशानियां से छुटकारा मिलेगा।


आगे सीएम ने कहा कि पंजाब को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर उन्होंने पी.आर.टी.सी. की वॉल्वो बसों का भी फीडबैक लिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने पंजाब से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वॉल्वो बस चलाई थी। इस बस का किराया निजी बसों से कम होने के चलते यात्री काफी लाभ ले रहे हैं।

 

 

 

spot_img