HomeLatestCM मान के अनोखे अंदाज ने फिर खींचा ध्यान....पुलिस...

CM मान के अनोखे अंदाज ने फिर खींचा ध्यान….पुलिस जवानों के साथ डाला भांगड़ा

जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को जालंधर पहुंचे, जहां उनका एक बार फिर अलग अंदाज देखने को मिला। दरअसल, पीएपी में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पुलिस जवानों के साथ भांगड़ा भी डाला, जिसकी तस्वीरें उन्होंने एक्स पर शेयर की हैं।

पूर्व सरकारों को लिया निशाने पर
इस मौके सीएम मान ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों में व्यवस्था ऐसी थी कि वैकेंसी ही नहीं निकलती थी। अगर निकलती थी तो फीस भरने के बाद भी रोल नंबर नहीं आता था। जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से लगातार नियुक्तियां हो रही हैं और प्रदेश तरक्की की राह पर है। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों को बीमा राशि के चेक भी भेंट किए। उन्होंने सभी के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए हौसला दिया कि सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।  

 

spot_img