Thursday, February 19, 2026
HomeLatestCM मान ने पंजाबियों को दिया खास तोहफा, गुरू...

CM मान ने पंजाबियों को दिया खास तोहफा, गुरू नानक जयंती पर लागू होगी ये योजना 

चंडीगढ़ (Exclusive): जब से भगवंत मान मुख्यमंत्री बने हैं तब से पंजाबवासियों पर उपहारों की बौछार हो रही है। इसी बीच पंजाबियों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिर से एक खास ऐलान किया है।

सीएम मान ने घोषणा की अब पंजाबियों को विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सभी सेवाएं दरवाजे पर मिलेंगी। हाल ही में सीएम मान सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर के तहत परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में पहुंचे।

इसी दौरान उन्होंने यह घोषणा की। सीएम मान ने कहा कि ये सभी नई सेवाएं आगामी गुरुपर्व यानी 27 नवंबर से प्रभावी होंगी। ऐसे में अब आपको सरकारी काम करवाने के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। 

27 नवंबर को आटे की होम डिलीवरी योजना लागू होगी। अब हर 1.42 करोड़ लाभपात्रों को घर-घर आटा पहुंचाया जाएगा। योजना पर 670 करोड़ रुपए का खर्चा होगा।

spot_img