Wednesday, June 10, 2026
HomeLatestपंजाब पुलिस में भर्ती होने वालों को CM मान...

पंजाब पुलिस में भर्ती होने वालों को CM मान ने दिया बड़ा Gift

बठिंडा (TES): आज बठिंडा में 26 जनवरी के हुए खास कार्यक्रम में पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने संबोधन किया। इस दौरान सीएम जी ने पंजाब पुलिस में भर्ती होने वाले नौजवानों को एक तोहफा देने का ऐलान किया है। बता दें, सीएम जी ने कहा है कि अब से हर साल पंजाब पुलिस की भर्ती होगी।

आगे बात करते मान साहब ने बताया कि अब से हर साल पुलिस में करीब 2200 कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। वहीं इस बात की जानकारी पाने के लिए हर साल जनवरी महीने में ही इससे जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद फिर भर्ती के लिए मई-जून में परीक्षा ली जाएगी।

परीक्षा का नतीजा अगस्त महीने में आएगा। इसके बाद अक्टूबर महीने में चुने गए लोगों का फिजिकल पेपर लिया जाएगा। इस पेपर का नतीजा नवंबर में आएगा। इसके बाद दिसबंर महीने से नौजवान अपनी पुलिस की ड्यूटी को ज्वाइंंन कर लेंगे। सीएम भगवंत मान का कहना है कि इससे जुड़ा सारा काम पारदर्शी तरीके से होगा। भर्ती में रिश्वतखोरी को नो एंट्री है। ऐसे में रिश्वत देने वालों पर खास ध्यान रखा जाएगा।

 

 

spot_img