HomeLatestCM मान के इस बड़े कदम पर कैबिनेट मंत्री...

CM मान के इस बड़े कदम पर कैबिनेट मंत्री चीमा ने किया धन्यवाद और कहा…

चंडीगढ़ (TE): बीते दिन (22 मई) पंजाब के सीएम मान ने संगरूर के दिड़बा में उपमंडल परिसर का शिलान्यास किया है। इस खास काम के लिए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सीएम मान का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि सीएम साहिब की मेहरबानी से वे जल्द ही दिड़बा सब-डिवीज़न के लोगों को आ रही मांगों को पूरा करने वाले हैं।

शिलान्यास समारोह के बाद मंत्री चीमा ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान उन्होंने दिड़बा की जनता की इस मांग को बार-बार उठाया। मगर सरकार ने उनपर कोई ध्यान न दिया। मगर आप सरकार आते ही इस उपमंडल परिसर के निर्माण का सपना पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने सिर्फ बयानबाकी की। मगर असली विकास का काम तो मान सरकार कर रही है।

आगे उन्होंने कहा कि आप जनता को दैनिक कार्यों में आने वाली परेशानियों को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए इस सब-डिविज़नल परिसर का निर्माण होने जा रहा है। बता दें, इसके लिए 10.8 करोड़ रुपए के प्रशासनिक व्यय की मंजूरी दी गई है। मगर ईमानदारी सोच पर चलते हुए आप पार्टी इसमें करीब 9 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत लगाएगी। इसतरह सरकार को 14 प्रतिशत राशि बच जाएगी।

नौ एकड़ क्षेत्र में तैयार होने वाले इस परिसर में लोगों की परेशानियों को एक छत के नीचे की दूर किया जाएगा। इस परिसर के जरिए करीब 35 गांवों और शहरी क्षेत्रों के करीब 1 लाख लोग समय पर विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। बता दें, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को करीब 1 साल के अंदर ही इस कांप्लेक्स को तैयार करने का आदेश दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि इस परिसर को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इससे आने वाले समय में लोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या न आए।

 

 

 

spot_img