Thursday, August 6, 2026
HomeBreaking Newsभाजपा के वरिष्ठ नेता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल...

भाजपा के वरिष्ठ नेता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली (Exclusive): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता शाहनवाज हुसैन को दिल दौरा पड़ा है। हुसैन को इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाम करीब 4.30 बजे शाहनवाज हुसैन को सीने में दर्द की तकलीफ होने के बाद लीलावती अस्पताल ले जाया गया था।

ECG जांच के दौरान पता चला कि उन्‍हें हार्ट अटैक आया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है।

गौर रहे कि हुसैन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वह सेंट्रल इलेक्‍शन कमेटी के सदस्‍य भी हैं। वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सिविल एविएशन मंत्री और कपड़ा मंत्री भी रह चुके हैं।

शाहनवाज हुसैन ने एक हिंदू ब्राह्मण महिला रेनू शर्मा से शादी की। दोनों के दो बेटे भी हैं। वह तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

spot_img