Thursday, September 24, 2026
HomeLatestलोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द होगा डेट...

लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द होगा डेट का ऐलान

नई दिल्ली (EXClUSIVE): लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों से प्रचार में लगी हुई हैं। इसी बीच, लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) 10 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद क‍िसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान कर सकता है।

चुनाव आयोग की टीमें विभिन्न राज्यों की चुनावी तैयारियों का आकलन करने के लिए मैदान पर हैं और संभवत: 10 मार्च तक यह अभ्यास समाप्त हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर रहा है। यह पूरा होने के बाद तारीखों की घोषणा की जाएगी।

बता दें कि केंद्रीय चुनाव निकाय के अधिकारी अभी तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया जाएगा। राज्य का दौरा 13 मार्च से पहले पूरा होने वाला है

spot_img