Friday, February 20, 2026
HomeLatestपंजाब नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर, इस...

पंजाब नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर, इस वजह से वोटें हुई स्थगित

चंडीगढ़ (Exclusive): पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, नगर निगम चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।

बता दें कि नागरिक चुनाव नवंबर के पहले पखवाड़े में होने वाले थे। मगर, राज्य चुनाव आयोग ने इस संबंध में पटियाला, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के उपायुक्तों को पत्र भेजा है।

पत्र के मुताबिक, लिखा है कि नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 21 नवंबर तक कर दिया जाए। सूत्रों के मुताबिक, मतदाता सूची अभी तैयार नहीं हुई है।

उम्मीद है कि ये चुनाव दिसंबर या जनवरी में हो सकते हैं। फिलहाल नगर निगम चुनाव की अगली तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

spot_img