Thursday, May 28, 2026
HomeLatestविधायक परगट सिंह को लगा बड़ा झटका, अब इस...

विधायक परगट सिंह को लगा बड़ा झटका, अब इस सदस्य ने छोड़ा पार्टी का साथ

जालंधर (TES): जिले के विधानसभा हलके में कांग्रेस पार्टी के विधायक परगत सिंह को एक और बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जत्थेदार परमजीत सिंह रायपुर ने 2020 में कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

मगर अब खबर आ रही है कि जत्थेदार परमजीत सिंह कांग्रेस पार्टी का भी साथ छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ हाथ मिला लिया है।

सीएम मान ने करवाई आप पार्टी ज्वाइन

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने खुद जत्थेदार परमजीत सिंह को आप पार्टी ज्वाइन करवाई है। इस मौके पर वहां पर जालंधर कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ भी आए हैं।

 

spot_img