Thursday, February 19, 2026
HomeLatestपंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता...

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा बीजेपी का दामन

चंडीगढ़: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में नेताओं का दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पूर्व कांग्रेसी विधायक अश्विनी सेखड़ी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इतना ही नहीं सेखड़ी ने परिवार सहित भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर अपनी खुशी जाहिर की।

ये नेता भी भाजपा में हो चुके हैं शामिल…..
इस मौके सेखड़ी ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। अपने काम में वह किसी भी तरह की कमी नहीं रखेंगे। बताया जा रहा है कि सेखड़ी कांग्रेस की नीतियों से असंतुष्ट थे। बता दें कि, इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेती सुनील जाखड़ और युवा नेता जयवीर शेरगिल भी भाजपा में शामिल हो गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए इस नुकसान की भरपाई कर पाना बेहद मुश्किल होगा। अभी हाल ही में भाजपा ने जाखड़ को पंजाब भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

spot_img