Wednesday, June 24, 2026
HomeLatest50 की उम्र में चौथी बार पिता बना यह...

50 की उम्र में चौथी बार पिता बना यह बॉलीवुड एक्टर, बिना शादी के गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म

मुंबईः अभिनेता अर्जुन रामपाल 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने बिना शादी के दूसरे बच्चे का स्वागत किया। अर्जुन और गैब्रिएला दूसरी बार बेटे के माता-पिता बने हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मेरा परिवार और मैं आज एक खूबसूरत बेटे को बच्चे को जन्म दिया। मां और बेटा दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की अद्भुत टीम को धन्यवाद। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। #हैलोवर्ल्ड #20.07.2023।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

अर्जुन और गैब्रिएला अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। दरअसल, अर्जुन और गैब्रिएला पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं। वे 2018 में कॉमन दोस्तों के जरिए मिले और कुछ महीनों के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। 2019 में, कपल ने अपने पहले बेटे अरिक रामपाल का एक साथ स्वागत किया।

गौरतलब है कि अर्जुन की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से दो बेटियां हैं, माहिका रामपाल और मायरा रामपाल। दोनों 2019 में आधिकारिक तौर पर अलग हो गए थे। इसके बाद अर्जुन और गैब्रिएला एक साथ रिलेशनशिप में आए। हालांकि दोनोंं ने फिलहाल शादी नहीं की है।

spot_img