Sunday, April 5, 2026
HomeLatestघर की सारी नेगेटिव एनर्जी हो जाएगी दूर, याद...

घर की सारी नेगेटिव एनर्जी हो जाएगी दूर, याद रखें ये 10 वास्तु टिप्स

घर बनाते समय बहुत से लोग वास्तु का खास ध्यान रखते हैं। हालांकि बहुत से लोग घर बनाते समय वास्तु का ध्यान तो रखते हैं लेकिन जरा सी लापरवाही घर में विवाद और परेशानी का कारण बन सकती है। नकारात्मक ऊर्जा के कारण ना सिर्फ घर की खुशहाली भंग हो जाती है बल्कि इससे कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखना चाहते हैं तो इन वास्तु टिप्स को जरूर अपनाएं:

1. पूर्व दिशा की खिड़की इस प्रकार होनी चाहिए कि वह घर के अंदर अधिक से अधिक सूर्य की रोशनी लाए क्योंकि इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी के साथ समृद्धि आती है।

2. केतु की उत्तर पूर्व दिशा के अनुसार, प्रवेश द्वार के सीढञियां नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह भ्रम का संकेत है और कम भाग्यशाली माना जाता है।

3. पूजा कक्ष के लिए उत्तर पूर्व दिशा सबसे उपयुक्त है क्योंकि यह बृहस्पति की दिशा है।

4. वास्तु के अनुसार, उत्तर और पूर्व दिशा में जूते के रैक रखने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है इसलिए इसे यहां ना रखें।

5. प्रवेश के लिए 3 से अधिक दरवाजे होना अशुभ माना जाता है क्योंकि यह समस्याओं को निमंत्रण देता है।

6. वास्तु के अनुसार, घर में बहती नदी या समुद्र, जंगली जानवर, हिंसक दृश्य, महाभारत आदि की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

7. बृहस्पति उत्तर पूर्व दिशा पर शासन करता है और इसलिए मंदिर उत्तर पूर्व दिशा में स्थित होना चाहिए, जबकि देवी-देवताओं और मूर्तियों की तस्वीरें पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए।

8. परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े से बचने के लिए बरामदे में विंड चाइम और शयनकक्ष में क्रिस्टल का लगाएं।

9. घर में कभी भी टूट हुआ शीशा, रुकी हुई घड़ी, टूटा-फूटा सामान आदि ना रखें। इससे ना सिर्फ नेगेटिव एनर्जी आती है बल्कि यह दुर्भाग्य को भी न्यौता देती हैं।

10. नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नमक का प्रयोग करें। घर में पोंछा लगाते समय थोड़ा-सा नमक डाल लें।

spot_img