Sunday, July 12, 2026
HomeLatestशादी के बंधन में बंधे AAP कैबिनेट मंत्री मीत...

शादी के बंधन में बंधे AAP कैबिनेट मंत्री मीत हेयर, CM Mann ने पत्नी संग की समारोह में शिरकत

चंडीगढ़ (Exclusive): खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर आज डॉ. गुरवीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। आनंद कारज समारोह परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में चंडीगढ़ में हुआ।

भाई बलविंदर सिंह रंगीला जी ने रस बखना शबद कीर्तन किया। इसम मौके पर उनके परिवार व खास महमान शामिल हुए। इसके अलावा कई मंत्री भी उस शादी के गवाह बनें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी अपनी पत्नी व परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और उनकी पत्नी डॉ. गुरवीन को शादी की बधाईयां भी दी।

जानकारी के मुताबिक, विवाह समारोह एक घर में आयोजित किया गया था और सजावट भी साधारण तरीके से की गई थी। शादी के बाद न्यूली मौरिड कपल्स की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

spot_img