Friday, February 20, 2026
HomeLatestपंजाब में निहंग वेशभूषा में युवकों की गुंडागर्दी, सरेआम...

पंजाब में निहंग वेशभूषा में युवकों की गुंडागर्दी, सरेआम युवक का कत्ल

अमृतसर (TES): जिला अमृतसर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब निहंग सिंहों द्वारा एक नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। कत्ल का कारण सिगरट बताई जा रही है, जिसे लेकर हुई बहस के बाद निहंगों सिंहों ने नौजवान का कत्ल कर दिया। बता दें कि यह घटना श्री दरबार साहिब के नजदीक की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक नौजवान श्री दरबार साहिब के नजदीक देर रात सिगरट पी रहा था, जिस को देखकर निहंग सिंहों ने उसे ऐसा करने से रोका।

सिगरट पीने से मना करने पर मृतक निहंगों के साथ बहस करने लग पड़ा, जिसके बाद  नौजवान और निहंग सिंहों के बीच झगड़ा हो गया।

इस दौरान निहंग सिंहों द्वारा तेजधार हथियारों से नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ हुई लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों से इस मामले की पूछताछ की जा रही हैं।

spot_img