Monday, June 22, 2026
HomeBreaking Newsपैदल यात्रा कर आज माता वैष्णो देवी के दरबार...

पैदल यात्रा कर आज माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचेंगे राहुल गांधी

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राहुल गांधी आज माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि राहुल गांधी पैदल ही वैष्णों माता के दर्शन के लिए जाएंगे। वह कटरा से पैदल चल कर वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे। इतना ही नहीं वहां शाम के समय होने वाली विशेष आरती में भी भाग लेंगे। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही श्रीनगर का दौरा किया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आजकल दौरे पर चल रहे है। उत्तर भारत के कई राज्यों में वह इस समय लोगों से मिल रहे है।

spot_img