Saturday, February 21, 2026
HomeLatestपढ़े,कैप्टन अमरिन्दर ने पंजाब की इंडस्ट्रीज को दी क्या...

पढ़े,कैप्टन अमरिन्दर ने पंजाब की इंडस्ट्रीज को दी क्या राहत

चंडीगढ़ (Exclusive) पंजाब के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Punjab) ने राज्य भर में बिजली संकट (power crisis) से निपटने के लिए उद्योगों पर लगाई सभी बिजली बन्दिशें (lightning locks) सोमवार शाम को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश (removal orders) दिए हैं।

मानसून में देरी के कारण कृषि और घरेलू क्षेत्र दोनों में अप्रत्याशित माँग के कारण यह संकट पैदा हुआ था।

तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के बंद पड़े तीन यूनिटों में से एक यूनिट के चलने के उपरांत राज्य में बिजली की स्थिति की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री ने पंजाब राज पावर कारपरोशेन लिमटिड को निर्देश दिए कि राज्य भर में उद्योगों पर बिजली के प्रयोग सम्बन्धी लगाई सभी बन्दिशों को तुरंत हटाया जाये।

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि तलवंडी साबो में 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू होने से राज्य में बिजली की स्थिति में सुधार हुआ है। पी.एस.पी.एस.एल. की तरफ से पंजाब के केंद्रीय और सरहदी जोन के जिलों में ऐसी ही बन्दिशों को आंशिक तौर पर हटाने के फ़ैसले के तुरंत बाद मुख्यमंत्री की तरफ से सभी बन्दिशें पूर्ण तौर पर हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

पी.एस.पी.एस.एल. ने निरंतर बिजली प्रयोग करने वालों को छोड़ कर सभी उद्योगों को आज से पूरे सामथ्र्य के साथ काम करने की आज्ञा दी गई थी। हालाँकि मुख्यमंत्री के दख़ल के बाद राज्य भर के सभी उद्योग, जो 24 घंटे निरंतर बिजली का प्रयोग कर रहे (टेक्स्टाईल, केमिकल और स्पिनिंग मिल आदि) शामिल हैं, अब पूरे सामथ्र्य के साथ काम कर सकते हैं।

spot_img