Friday, February 20, 2026
HomeCity Newsप्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष की रुकी सांस,...

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष की रुकी सांस, अस्पताल में भर्ती

लुधियाना (EXCLUSIVE): पंजाब के राजपुरा में किसानों की तरफ से भाजपा नेताओं को बंधक बनाए जाने के खिलाफ लुधियाना में आज भाजपा की तरफ से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के नेता कमिश्नर दफ्तर की तरफ कूच कर रहे थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं को कमिशनर कार्यालय में पहुँचने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरीकेडिंग की गई थी। इस बीच भाजपा नेताओं की पुलिस के साथ धक्का मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान में जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल को सांस लेने में तकलीफ होने लगी जिस पर वे लड़खड़ा गए। जैसे तैसे उन्हें भीड़ से बाहर किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की सहायता से उन्हें डीएमसी हीरो हार्ट तक पहुँचाया। जहां जांच के बाद उनकी तबीयत को ठीक पाया गया।

Read More

spot_img