HomeLatestजालंधर से लुधियाना आने-जाने वाले पढ़ लें ये खबर,...

जालंधर से लुधियाना आने-जाने वाले पढ़ लें ये खबर, फिर बढ़ेंगे इस महंगे Toll Plaza के Rate

लुधियाना (EXClUSIVE): पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब के सबसे महंगा टोल प्लाजा अब और भी महंगा हो जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट बढ़ने जा रहे हैं। 31 मार्च की रात 12:00 के बाद टोल रेट में बढ़ जाएंगे। नई कीमत के अनुसार, हर वाहन से 5 से 10 रुपए तक का ज्यादा टोल वसूला जाएगा।

लुधियाना और जालंधर आने-जाने वाले यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर जिनका रोजाना का आना जाना है। गौरतलब है कि ऐसा एक साल में तीसरी बार है जब लाडोवाल टोल प्लाजा की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।

टोल प्लाजा की मैनेजर दीपेंद्र कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने नए टोल रेट जारी किए हैं। इससे पहले भी जब टोल प्लाजा की दरें बढ़ाई गई थी तब लोगों में काफी रोष देखने को मिला था।

spot_img