Monday, March 23, 2026
HomeLatestCM Kejriwal के बाद दिल्ली पुलिस ने मंत्री हरजोत...

CM Kejriwal के बाद दिल्ली पुलिस ने मंत्री हरजोत बैंस को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली (EXClUSIVE): कल रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देशभर से AAP नेता, मंत्री और विधायक दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।

हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में AAP के कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता इसका विरोध कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, हरजोत बैंस दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। इसी मौके पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलेगी, देश चुनाव में इसका जवाब देगा।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ,पंजाब के सीएम भगवंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह अरविंद केजरीवाल के परिवार से मुलाकात करेंगे। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है।

spot_img