Monday, March 23, 2026
HomeLatestपंजाब में AAP ने लांच किया नया स्लोगन स्लोगन,...

पंजाब में AAP ने लांच किया नया स्लोगन स्लोगन, कहा- 13 सीटों पर जीत जरूरी

मोहाली (EXClUSIVE): लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों से प्रचार में जुटी हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी लोकसभी चुनाव के लिए कमर कस ली है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब के मोहाली से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत की।

लोकसभा चुनाव के लिए आप ने नया स्लोगन ‘संसद में भी भगवंत मान, पंजाब खुशहाल, ते वदे किसान’ लांच किया है। उन्होंने कहा कि इस स्लोगन से जहां उनकी शान बढ़ेगी वहीं, इसके साथ ही उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी। सीएम मान ने प्रचार के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी 13-0 से लोकसभा चुनाव जीतेगी।

उन्होंने कहा कि वैसे तो कोई भी दिन ऐसा नहीं है जब वो सरकार बनने के बाद लोगों के पास न गए हों। अरविंद केजरीवाल ने 10 सालों में ही पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है और करोड़ों लोग अब उनसे जुड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उनके पास अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं है

सभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि वह लोगों का भरोसा कभी भी टूटने नहीं देंगे। आज यहां आने का मकसद उन साढ़ें 3 करोड़ पंजाबियों को अपील करने का है। पंजाब में 13 की 13 सीटें लेनी जरूरी है और इसके लिए उन्हें जनता का साथ चाहिए।

spot_img