Wednesday, September 23, 2026
HomeLatestकांग्रेस के वरिष्ठ नेता की अचानक मौत, सदमे में...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की अचानक मौत, सदमे में परिवार

खन्ना (EXClUSIVE): पंजाब के खन्ना जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, कांग्रेस के कौंसलर का निधन हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, खन्ना जिले से 5 बार कौंसलर रहे कांग्रेस नेता गुरमिंदर सिंह लाली का शनिवार सुबह दुखद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गुरमिंदर सिंह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे कि तभी उनको दिल का दौरा पड़ा।

जिम में मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन हालात गंभीर होने के कारण उन्हें दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया। मगर, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार 5वीं बार कांग्रेस के पार्षद बने थे। गुरमिंदर सिंह लाली कैप्टन सरकार में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट खन्ना के चेयरमैन और खन्ना नगर परिषद के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

नकी अचानक मौत से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है। उनके आकस्मिक निधन पर कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

spot_img