Sunday, March 29, 2026
HomeLatestSalman Khan ने जीता फैंस का दिल, पंजाब के...

Salman Khan ने जीता फैंस का दिल, पंजाब के कैंसर पीड़ित बच्चे की इच्छा हुई पूरी!

मुंबई (EXClUSIVE): बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने दयालु दिल और लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से कई लोग सलमान खान को पसंद करते हैं। वहीं, एक बार फिर सलमान खान इसी वजह से चर्चा में हैं।

दरअसल, सलमान खान ने पंजाब के लुधियाना के एक कैंसर पीड़ित बच्चे की इच्छा पूरी की। बता दें कि साल 2018 में मुंबई के टाटा कैंसर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सलमान खान सबसे पहले बच्चे से मिलने पहुंचे थे। फिर जब वह ठीक हुए तो उन्होंने उन्हें अपने बंगले पर बुलाया और उनसे मुलाकात की।

इस दौरान बच्चे के साथ उसकी मां भी मौजूद थी। मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि 9 साल का जगनदीप जग्गू मॉडल टाउन लुधियाना का रहने वाला है। वह 7 महीने में स्टेज 4 कैंसर को मात देकर घर लौट आए हैं।

उन्हें 2018 में 3.5 साल की उम्र में कैंसर का पता चला था। इससे उनकी आंखों की रोशनी भी चली गई, लेकिन इलाज के बाद उन्हें फिर से दिखना शुरू हो गया। सूत्रों के मुताबिक, जग्गू ने कहा कि उनके परिवार ने उनका हौसला बढ़ाया। उन्हें मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहां मेक माई विश फाउंडेशन ने उनसे उनकी इच्छा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह सलमान खान से मिलना चाहते हैं। संस्था के सदस्यों ने जग्गू का वीडियो सलमान खान को भेजा। 2018 में सलमान पहली बार जग्गू से मिलने टाटा कैंसर हॉस्पिटल गए थे।

spot_img