Monday, March 23, 2026
HomeLatestPRTC बसों को लेकर बड़ी खबर, बस कर्मचारियों ने...

PRTC बसों को लेकर बड़ी खबर, बस कर्मचारियों ने किया ये ऐलान

चंडीगढ़ (EXClUSIVE): पंजाब में बस यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। PRTC और पनबस की बसों में 52 से ज्यादा सवारियां न बैठाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

दरअसल, पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों की आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक होनी थी लेकिन आज सीएम मान के साथ उनकी बैठक नहीं हुई।

इसके बाद पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों ने अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि 11 और 12 फरवरी को आम आदमी पार्टी की रैली के लिए रोडवेज बसें नहीं दी जाएंगी। साथ ही 13, 14 और 15 फरवरी को राज्यस्तरीय धरना देंगे। इस दौरान उनका घेराव भी किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि 52 से अधिक यात्रियों को न बिठाने की दोबारा घोषणा की जाएगी। हालांकि बैठक का निमंत्रण मिलने के बाद कुछ राहत तो मिली लेकिन लोगों को फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत से उनकी मुलाकात का समय दिया गया था लेकिन मुलाकात नहीं हुई। इसके चलते अगली बैठक 22 फरवरी को रखी गई है, जिस पर कर्मचारियों ने कहा है कि यह उन्हें स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्र दोबारा जारी किया जाए और पत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम पर बैठक की जाए।

spot_img