

जालंधर (EXClUSIVE): पंजाबवासियों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, पंजाब के लोगों को अब राशन सस्ते में मिलेगा, वो भी घर बैठे।
पंजाब के लोकल बाडी मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार द्वारा फरवरी महीने से लोगों को उनके घरों में ही सस्ता राशन पहुंचाया जाएगा, जिससे उनकी बाहर जाने वाली असुविधा दूर हो जाएगी। इस संबंध में सीएम मान पहले ही राशन की डोर स्टैप डिलीवरी की घोषणा कर चुके हैं।
मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि इससे बिचौलिए दूर हो जाएंगे और लोगों को घरों में ही पूरा राशन भी मिल जाएगा, वो भी बढ़िया क्वालिटी के साथ। उन्होंने कहा कि मान सरकार का उद्देश्य लोगों को उनके आवास पर ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाना है। सरकार इसके लिए कई कोशिशें कर रही है और साथ ही इस अभियान में अब तेजी लाई जा रही है।
लोकल बाडी मंत्री ने कहा कि पंजाब में विकास के एजैंडे को लेकर आप सरकार जनता के बीच जा रही है। लोकसभा चुनाव में लोगों को यह बताया जाएगा कि केवल आप पार्टी ही लोगों का कल्याण चाहती है। पंजाब के शहरों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कई कोशिशें की जा रही हैं।
इसके अलावा उन्होंने पिछले दिनों विभाग के कई उच्चाधिकारियों को प्रयास तेज करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के लिए अप्रयुक्त फंडों को तुरन्त खर्च किया जाएगा, ताकि सरकार के लक्ष्यों को जल्दी हासिल किया जा सके।




