Saturday, September 26, 2026
HomeLatestपंजाब में घने कोहरे से बढ़ेगी ठंड, हिमाचल में...

पंजाब में घने कोहरे से बढ़ेगी ठंड, हिमाचल में टूटा 20 साल का रिकॉर्ड

चंडीगढ़ (EXClUSIVE): पंजाब में कड़ाके की ठंड का प्रकोप फिलहाल जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक इन जिलों में कई जगहों पर घना कोहरा और शीतलहर चलेगी।

विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, जिससे आम जनजीवन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में हुई हालिया बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ा है।

बता दें कि आज भी पंजाब के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण सड़कों पर रफ्तार धीमी हो गई है। चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा. हालांकि यहां दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सोमवार तक तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

हिमाचल में टूटा 20 साल का रिकॉर्ड
उधर, हिमाचल में 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जो चिंता का विषय है। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के बाद सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। रात में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

spot_img