Wednesday, September 23, 2026
HomeLatestPunjab में बेकाबू हुआ क्राइम....अब रिटायर्ड बैंक कर्मी की...

Punjab में बेकाबू हुआ क्राइम….अब रिटायर्ड बैंक कर्मी की बेरहमी से हत्या

कपूरथला Exclusive: पंजाब में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हत्या, लूट व गोली चलने की घटनाएं तो अब आम बात हो गई है। बेखौफ अपराधियों को पुलिस का भी डर नहीं है और वह नियमों को ताक पर रखकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

ताजा मामला कपूरथला से सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड बैंक कर्मी की हत्या कर दी गई। गांव दयालपुर में बीती रात अज्ञात लोगों ने घर में घुस कर एक रिटायर्ड बैंक कर्मी को मौत के घाट उतार डाला, जिसके बाद वहां हलचल मच गई। 

मृतक की पहचान बलवंत सिंह (76) निवासी गांव दयलापुर के रूप में हुई है। बलवंत घर पर अकेला रहता था और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि उनके दो बच्चे विदेश में रहते हैं।

डीएसपी भारत भूषण सैनी ने कहा कि मामला लूट का लग रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

spot_img