Monday, July 13, 2026
HomeLatestPunjab में कल बरस सकते हैं बादल.... जानें मौसम...

Punjab में कल बरस सकते हैं बादल…. जानें मौसम का ताजा Update

लुधियाना Exclusive: पंजाब में मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है। सुबह और शाम की ठंड ने अभी से लोग के हाथ पैर ठंडे कर दिए हैं। वहीं इस बीच मौसम विभाग ने कल राज्य में बारिश की संभावना जताई है।

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार यानि 30 नवंबर को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही धुंध बढ़ने से लोगों को परेशानी होगी।

इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि गुरुवार के बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। वहीं आज भी पंजाब में सारा दिन बादल छाए रहे। हालांकि इस दौरान तेज धूप भी खिली।

पठानकोट का तापमान सबसे कम 

इससे पहले मंगलवार को दिन के तापमान में 3.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी रही। सबसे कम 11.3 डिग्री का तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया।

spot_img