Wednesday, September 23, 2026
HomeLatestPunjab में बढ़ा डेंगू का कहर... 12 वर्षीय बच्चे...

Punjab में बढ़ा डेंगू का कहर… 12 वर्षीय बच्चे की बिगड़ी तबियत, फिर हुआ ये

अबोहर Exclusive: पंजाब में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हालात ठीक होने की बजाय बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं इस बीच, एक दुखदायी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब में एक 12 वर्षीय बच्चे की डेंगू से मौत हो गई।

तबीयत बिगड़ने से मौत

जानकारी के मुताबिक, लड़के को कुछ दिन पहले बुखार हुआ था। जांच करने पर उसके सैल कम निकले। परिवार उसे श्रीगंगानगर के अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां 72 घंटे में ही उसके सैल बढ़ गए। हालांकि गत रात्रि उसके तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

डेंगू विभाग के इंचार्ज टहल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में डेंगू का ऐसा कोई भी मामला नहीं आया है। जांच के बाद ही पता चलेगा की लड़के की मौत कैसे हुई।

बता दें कि, पंजाब में डेंगू का संकट गहराता जा रहा है। संक्रमित लोगों का आंकड़ा अब तक 10,092 पहुंच गया है। इन आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है और इस खतरे को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img