Tuesday, June 23, 2026
HomeLatestChandigarh के इस स्कूल में सुनाई दी तेज धमाके...

Chandigarh के इस स्कूल में सुनाई दी तेज धमाके की आवाज, जानिए फिर क्या हुआ…

चंडीगढ़ Exclusive: सेक्टर 40डी स्थित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उस समय हलचल मच गई जब यहां से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इस कारण बच्चों को घर भेज दिया गया। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

जानकारी के मुताबिक यहां नगर निगम को सीवरेज की पाइपलाइन की मरम्मत करनी थी। खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी से पीएनजी की पाइपलाइन कट गई। यह देख अभिभावकों से बच्चों को घर ले जाने का आग्रह किया गया।

बता दें कि, स्कूल में लगभग 1600 छात्र पढ़ते हैं और पास ही कई मकान भी है। अध्यापिका ने बताया कि हवा स्कूल की तरफ थी। ऐसे में बच्चों को कक्षाओं से बुला नीचे मैदान में ले जाया गया। सभी इस मौके बहुत घबराए हुए थे।

घटना की जानकारी पीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी को दी गई। उन्होंने सप्लाई बंद कर स्थिति पर काबू पाया गया। पूरा ऑपरेशन करीब पौना घंटा चला। फिलहाल अब यहां हालात ठीक हैं।

spot_img