Monday, March 23, 2026
HomeLatestहवा के बाद दिल्ली का पानी भी खराब... यमुना...

हवा के बाद दिल्ली का पानी भी खराब… यमुना घाट पर दिखा ये नजारा

नई दिल्ली Exclusive: दिल्ली के लोग अभी भी प्रदूषण का दंश झेल रहे हैं। वहीं इस बीच यमुना घाट से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो देख आप भी हैरान रह जाएंगे। आप भी कहने को मजबूर होंगे कि दिल्ली की हवा के बाद पानी भी खराब हो गया है।

दरअसल, यमुना घाटों पर फिर से जहरीला झाग दिखने लगा है। इसके चलते छठ मनाने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ये हालात तब हैं जब केजरीवाल सरकार ने यमुना की सफाई के लिए बजट भी जारी किया है।

यमुना के पानी में डिटरजेंट की मात्रा सीवेज या फिर इंडस्ट्री से निकलने वाले कचरे से आती है। इसके चलते ही नदी में झाग बनता है। इंडस्ट्री से निकला कचरा भले ही कम हो, लेकिन सीवेज से निकले कचरे से ज्यादा खतरनाक होता है।

हालांकि दिल्ली सरकार आरोप लगाती रही है कि हरियाणा की फैक्ट्री से निकलने वाले पानी से भी यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ रहा है। खैर छठ पूजा से पहले ऐसे हालात देखकर चिंता होना तो लाजिमी है।

spot_img